प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने बच्चों के साथ फहराया तिरंगा

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन ने शनिवार को गांधीनगर स्थित अपने घर पर बच्चों के साथ तिरंगा झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद उन्होंने आसपास के बच्चों में तिरंगा झंडा भी वितरित किए। आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी […]
राष्ट्रपति मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

You May Like