प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को किया नमन

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर नमन किया और कहा कि भारत को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपना भाषण भी साझा किया जिसमें उन्होंने श्यामजी कृष्ण वर्मा की महानता के बारे में बात की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- “वीर श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मां भारती के इस निडर पुत्र ने भारत को आजाद कराने और हमारे लोगों में गर्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपना एक भाषण साझा कर रहा हूं जिसमें मैंने उनकी महानता की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश रावत ने कहा- अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड के आम जनमानस को झकझोर दिया है इसलिए हर कोई चाहता है कि जल्द हत्यारों को सजा मिले, ताकि उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिल सके। रावत ने कहा है […]
हरीश रावत ने कहा- अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस

You May Like