पुलिस ने पांच हजार के इनामी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: पुलिस ने पांच हजार के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने कल्लू उर्फ मुंतजीर पुत्र मंजूर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को सिरचंदी से गिरफ्तार किया। आरोपित पर पांच हजार का पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपित व उसकी पत्नी भी नशे के कारोबार में पूर्व में जेल जा चुकी है। आरोपित के खिलाफ भगवानपुर थाने में पूर्व में भी दो मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा और अनिल बलूनी का मनाया जन्मदिन

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी शामिल हुए। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा और अनिल बलूनी का मनाया जन्मदिन

You May Like