चार साल से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्रांर्तगत चार साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपित को कनखल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है।

वर्ष 2018 में कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कनखल थाने में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भी भेज दिया गया था। आरोपित 14 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था। कोर्ट में मामले के चलते वर्ष 2018 में ही आरोपित के गिरफ्तारी के दोबारा वारंट जारी हो गए थे। शातिर आरोपित को इसकी भनक लग गई और वह शहर में ही इधर से उधर पुलिस को चमका देकर किराए पर रहकर चार साल बचता रहा। मंगलवार सुबह कनखल पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कनखल थाना उप निरीक्षक भजराम सिंह चौहान ने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आकर फरार चल रहे आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित युवक ऑटो चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें संस्कृति की जानकारी देती है : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आराधना जौहरी, आईएएस (से.नि.) के उत्तराखंड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक ‘बियोंड द मिस्ट्री वेल, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ का विमोचन किया। यह कार्यक्रम मंगलवार को सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी […]
उत्तराखंड के मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें संस्कृति की जानकारी देती है : मुख्यमंत्री धामी

You May Like