निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट्स पर पुलिस का शिकंजा, 2 संचालकों पर केस दर्ज

News Hindi Samachar

शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून में देर रात हुड़दंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बार, पब और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

30 मार्च 2026 की रात पुलिस अधीक्षक नगर, ऋषिकेश, विकासनगर और यातायात के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय के बाद प्रतिष्ठान बंद रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान समय सीमा के बाद शराब परोसने के आरोप में दो बार संचालकों—पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट—के खिलाफ बीएनएस की धारा 223/270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा देर रात बार-रेस्टोरेंट में शराब का सेवन करते मिले तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में होने वाली अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Next Post

गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप ही सिलेंडर उपलब्ध कराएं- ऋतु खण्डूडी भूषण

डोर-टू-डोर गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज अपने कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश […]
गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप ही सिलेंडर उपलब्ध कराएं- ऋतु खण्डूडी भूषण

You May Like