कोविड महामारी के दृष्टिगत कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है पुलिस महानिदेशक अध्यक्षता में समन्वय बैठक

देहरादून। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार की अन्तर्राज्यीय अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन पुलिस मुख्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में 36 अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष एंव आनलाईन प्रतिभाग किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के 18 अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, दिल्ली आसूचना ब्यूरो के 18 अधिकारीयों द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया। मीटिंग के संयोजक श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा ने बैठक का संचालन किया।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में इस वर्ष कोविड महामारी के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा अब तक के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है इस बैठक के माध्यम से सभी निकटवर्ती राज्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उत्तराखण्ड शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में श्री राजीव सभरवाल-अपर पुलिस महानिदेशक अपराध कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, डा0 मुकतेश चन्द-स्पेशल कमीशनर ऑप्स, दिल्ली, श्री संजय कुमार-पुलिस महानिरीक्षक, अपराध कानून एवं व्यवस्था, हरियाणा, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड शासन के निर्णय के अनुरूप पूर्णतय सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
श्री वी0मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध कानून एवं व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा कहा गया कि जो यात्री हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करेगा उनसे उत्तराखण्ड में कोविड महामारी की गाईडलाईनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
बैठक के अन्त में श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि कावंड मेले को प्रतिबन्धित किये जाने के निर्णय को हमें सोशल मीडिया, प्रेस एवं अन्य माध्यमों से आम जनता को अवगत कराना होगा। बॉर्डर पर समुचित पुलिस बल लगाया जाए। उच्चाधिकारियों का उक्त के दृष्टिगत एक व्हाटसएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें बॉर्डर थाना स्तर के अधिकारियों को भी जोडा जाए एवं हर सूचना का आदान-प्रदान किया जाए जिससे आपसी समन्वय बना रहे साथ ही उत्तराखण्ड शासन के अग्रिम निर्णय/आदेश से भी ग्रुप के माध्यम से तत्काल अवगत कराया जाएगा।

बैठक में 1-डा0 मुकतेश चन्द- स्पेशल कमीशनर ऑप्स, दिल्ली, 2-श्री प्रशान्त कुमार-अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उ0प्र0, 3-श्री राजीव रजंन-अपर पुलिस कमीशनर अभिसूचना, दिल्ली, 4-श्री यू0एल0चन्नवाल-पुलिस महानिरीक्षक, अपराध/कानून व्यवस्था, राजस्थान, 5-श्री रूपेन्द्र सिंह-पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना राजस्थान, 6-श्री संजय कुमार-पुलिस महानिरीक्षक, अपराध/कानून व्यवस्था, हरियाणा पंचकुला, 7-श्री उपेन्द्र अग्रवाल-पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर, उ0प्र0, 8-डा0 एस0 चिनप्पा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर, 9-श्री राजेश द्विवेदी-पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना, 10-श्री अभिषेक यादव-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, 11-श्री गंगा राम पुनिया-पुलिस अधीक्षक करनाल, 12-श्री शशांक कुमार-पुलिस अधीक्षक पानीपत, 13-श्री जशनदीप सिंह-पुलिस अधीक्षक, सोनीपत, 14-श्री गुरप्रीत सिंह गिल-पुलिस उप महानिरीक्षक, पंजाब, 15-श्री कुलदीप चहल-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, चन्डीगढ, 16-श्रीमती दीपिका तिवारी-ए0डी0डी0 आसूचना ब्यूरो, देहरादून द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया।
जबकि 1-श्री राजीव सभरवाल- अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, उत्तर प्रदेश, 2-श्री वी0मुरूगेशन-पुलिस महानिरीक्षक, अपराध कानून एवं व्यवस्था, 3-श्री संजय गुंज्याल-पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, 4-श्रीमती विमला गुन्जयाल-पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, 5-श्रीमती नीरू गर्ग- पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र, 6-श्री नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, 7-श्री करन सिंह नगन्याल- पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा, 8-श्री अबुधेई सेंथिल-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, 9-डा0 योगेन्द्र सिंह रावत- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, 10-श्री प्रवीन सिंह रंजन- एसपी सिटी, बिजनौर, उ0प्र0, 11-श्री कमलदीप गोयल-पुलिस अधीक्षक यमुनानगर, 12-श्री खुशाल शर्मा- पुलिस अधीक्षक सिरमौर द्वारा बैठक में प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्ता के अहंकार मैं जनता का खुलेआम अपमान उक्रांद क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा:दीपक रावत

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर देहरादून ने भाजपा सरकार के कबीना मंत्री बंशीधर भगत के बार बार मुख्यमंत्री बदलने पर प्रदेश की जनता को अपमानित करने वाले बयान के विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष श्री दीपक रावत ने कहा की भगत के इस बयान से […]
सत्ता के अहंकार मैं  जनता का खुलेआम अपमान उक्रांद क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा:दीपक रावत

You May Like