लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश के जाने-माने कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव का 58 साल की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है।

उन्हें सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से सारा देश उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था।

वह 1980 के दशक के मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में हिस्सा लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में शख्स ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी भी झुलसा

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में एक शख्स ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में खुद को आग लगा ली। जापानी टीवी असाही के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करने के लिए जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के पास सड़क पर […]
शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में शख्स ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी भी झुलसा

You May Like