घर में घुसकर गर्भवती के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

News Hindi Samachar

हरिद्वार: जनपद के लक्सर में गर्भवती महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद गर्भवती महिला की हालात बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि रिजवान ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपित युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि लक्सर निवासी शराफत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी फिरदोस आठ माह की गर्भवती है। वह घर पर अकेली थी कि इसी बीच रंजिश के चलते गांव का ही युवक बिल्लू उर्फ रिजवान उनके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घसियारी प्रकरण : ग्रामीणों के साथ राजनैतिक संगठनों ने प्रदर्शन कर की जनसभा

गोपेश्वर: चमोली जिले के हेलंग में 15 जुलाई को हुए घसियारी प्रकरण पर रविवार को विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने हेलंग में जुलूस प्रदर्शन कर एक जन सभा की। इसमें सरकार से मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की गई। जन […]
घसियारी प्रकरण : ग्रामीणों के साथ राजनैतिक संगठनों ने प्रदर्शन कर की जनसभा

You May Like