उत्तराखंड के प्रेम चंद शर्मा जी पद्मश्री सम्मान से सुशोभित

News Hindi Samachar
उत्तराखंड के प्रेम चंद शर्मा जी पद्मश्री सम्मान से सुशोभित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस बार कुल 119 लोगों को पुरस्कारों के लिए चुना गया था। उत्तराखण्ड के प्रेम चंद शर्मा जी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई। पद्मश्री भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रेम चंद शर्मा जी को कृषि के क्षेत्र में योगदान हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही साथ उन्हें बहुत लंबे समय से सामाजिक कार्यो का भी अनुभव रहा है, जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान सैंज हटाल के पद पर कार्य किया व सैंज हटाल के उप प्रधान के पद पर कार्य किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश जनजाति विकास प्राधिकरण के सदस्य पद पर भी तीन वर्षों तक सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में कृषि व्यवसाय की प्रगति हेतु बहुत से प्रचार-प्रसार के कार्य किये। जिसमें उन्होंने अपने ग्राम हटाल सैंज में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत अनार की खेती की शुरुआत की। बाद में अपने ही खेतों पर अनार के पौधे तैयार करने हेतु नर्सरी स्थापित की। अनार उत्पादन की सफल तकनीक सीखने हेतु अनेक राज्यों का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने क्षेत्र के किसानों के बीच उस तकनीक का प्रचार प्रसार किया।
कुछ समय के बाद उन्होंने 200 कृषक परिवारों को इकट्ठा कर एक फल व सब्जी उत्पादक समिति का गठन भी किया। जिससे आमदनी और रोजगार की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र के नवयुवक भी फल एवं सब्जी के उत्पादन के साथ जुड़ सकें। इस सामाजिक उत्थान कार्य हेतु उन्हें कई सम्मान एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा साथ ही वर्ष 2018 में नाबार्ड में कृषि सलाहकार भी नियुक्त किया गया। सामाजिक उत्थान हेतु आवश्यक समसायिक विषयों पर कविताएं लिखना तथा उनका वितरण कर आवश्यक प्रचार प्रसार का कार्य करना, कृषि व्यवसाय के विकास हेतु नई जानकारी प्राप्त करना व उनको किसानों तक पहुँचाना उनकी विशेष रुचियाँ हैं।

इनके परिवार में अधिकांश सभी लोग पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। जो कि क्रमशः सुंदरम शर्मा (साइबर सेल, रोशनाबाद), अमरचन्द शर्मा (इंस्पेक्टर, थाना पथरी), सुरेंद्र शर्मा (स्पेशल सेल, दिल्ली), विशाल शर्मा (आईपीएस, बिहार कैडर) आदि हैं। जो कि प्रेम चंद शर्मा जी की तरह ही देश-प्रदेश में लोगों की सेवा में कार्यरत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुंभ मेला 2021 में सुरक्षा की दृष्टि से मेलाधिकारी ने कोविड का टीका लगवाया

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 पूरी तरह कोविड सुरक्षित कराने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मेला ड्यूटी में लगे प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों का भी निःशुल्क कोविड […]
महाकुंभ मेला 2021 में सुरक्षा की दृष्टि से मेलाधिकारी ने कोविड का टीका लगवाया

You May Like