राष्ट्रपति ने सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ दिलाई

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) सुरेश एन पटेल को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरेश एन. पटेल ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल जून 2021 से कार्यवाहक सीवीसी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव में मगरमच्छ के आने से मचा हड़कंप

हरिद्वार: कलियर विधानसभा के गांव में एक मगरमच्छ के घुस आने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के गांव में आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। मगरमच्छ के गांव में घुसने की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के […]
गांव में मगरमच्छ के आने से मचा हड़कंप

You May Like