राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का किया आह्वान 

News Hindi Samachar

राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा की

अल्जीयर्स/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है।

अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा भी की। देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में परिवर्तनकारी सुधार हुए हैं। समावेशी विकास और लोकतंत्र के लिए अल्जीरिया की प्रतिबद्धता सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मिलेगा मौका  20 नवंबर को होगी वोटिंग  देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज पत्रकारवार्ता कर इसकी घोषणा की। 20 नवंबर को विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। जबकि […]
केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

You May Like