राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लबैद्य और असम के वन और पर्यावरण मंत्री चंद्र मोहन पटवारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने नीलाचल पर्वत पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। राष्ट्रपति मुर्मू आज भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय क्रिकेट जगत ने गौतम गंभीर को उनके 41वें जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ट्वीट में कहा, 242 अंतरराष्ट्रीय मैच, 10324 अंतरराष्ट्रीय रन। 2007 विश्व टी20 और 2011 […]
भारतीय क्रिकेट जगत ने गौतम गंभीर को उनके 41वें जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

You May Like