राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। खालसा पंथ के संस्थापक, ‘सरबंस दान’ गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मानवता की सेवा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर प्रेरित करती रहती है। उल्लेखनीय है कि आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश विदेश में मनाया जा रहा है। इस को लेकर राजधानी दिल्ली सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है।

मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के मानवता के लिए की सेवाओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा और गुरु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने एक पुराने भाषण की वीडियो भी साझा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया। योगी ने ट्वीट किया, अधर्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन! धर्म व मानवता की रक्षा को समर्पित आपका त्यागमय जीवन मानव सभ्यता हेतु अनमोल पाथेय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

बाजपुर: तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व पत्नी पर घर में रखे पांच हजार रुपये एवं कपड़े इत्यादि ले जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की […]
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

You May Like