राष्ट्रपति मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत को खो दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत को खो दिया है। एक युग बीत चुका है, जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक सम्भाला। मैं यूके के लोगों के दुख में उनके साथ हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट किया कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गरिमा की प्रतीक थीं। जिन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों का नेतृत्व करते हुए कर्तव्य की गहन भावना का परिचय दिया। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। ओम शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनियाभर से शोक संदेश, तीन बार आई थीं भारत

नई दिल्ली: सात दशक ब्रिटेन की महारानी के पद को सुशोभित करने वाली एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद से भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक संवेदना व्यक्त कर […]
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनियाभर से शोक संदेश, तीन बार आई थीं भारत

You May Like