राष्ट्रपति पहुंची बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू , प्रतिमा को नमन कर दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: धरती आबा और उलगुलान के नायक भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती और दूसरे जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार मंगलवार को रांची पहुंचीं। यहां से राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला स्थित उलिहातू पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भगवान बिरसा मुंडा के परिजन सुखराम मुंडा ने उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की और बिरसा ओडा में उन्हें पूजा-अर्चना करवाने में मदद की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात भी की।

इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढाका में नया किस ओवरसीज कैंपस का उद्घाटन 

भुवनेश्वर। कलिंग सामाजिक विज्ञान संस्थान (किस, भुवनेश्वर) देश ही नहीं वल्कि दुनिया का पहला और इकलौता जनजातीय आवासीय विश्व विद्यालय है यहाँ ३०,००० से ज्यादा बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतिकृति/प्रतिलिपि का बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सस्थापित किया गया है और इसकी उद्घाटन किया गया। […]
ढाका में नया किस ओवरसीज कैंपस का उद्घाटन 

You May Like