मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने मिलेगी सम्मान राशी- अरविंद केजरीवाल

News Hindi Samachar

अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का किया एलान 

लगभग 18,000 रुपये प्रति माह की दी जाएगी सम्मान राशी

नई दिल्ली। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा।’

अरविंद केजरीवाल कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे औली

तहसील प्रशासन ने किया नया ट्रैफिक प्लान तैयार पर्यटकों के लिए की गई किराये की दर निर्धारित  चमोली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों की भारी भीड़ औली का रुख कर रही है। बर्फ पड़ने से औली के पहाड़ और भी ज्यादा सुंदर […]
नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे औली

You May Like