गायक भूपेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है। गायक भूपेन्द्र का सोमवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 82 वर्षीय भूपेन्द्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गायक भूपेन्द्र सिंह की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि दशकों से यादगार गीत देने वाले भूपिंदर सिंह के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति। गायक भूपेन्द्र के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट का शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘महान गायक भूपिंदर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी शाही आवाज ने हमें वर्षों तक मंत्रमुग्ध कर दिया है और उनकी विरासत उनके अमर संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।‘ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर भूपिंदर सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शान्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंकीपॉक्सः केंद्र ने बढ़ाई एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर चौकसी,स्क्रीनिंग के निर्देश

नई दिल्ली: देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिलने के साथ ही केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों के प्रवेश स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद मंकीपॉक्स के मरीजों की पहचान समय पर करना और उनका इलाज सुनिश्चित […]
मंकीपॉक्सः केंद्र ने बढ़ाई एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर चौकसी,स्क्रीनिंग के निर्देश

You May Like