प्रधानमंत्री मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं  

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना है। मोदी ने ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में अलग-अलग थीम की झांकियां देखने को मिलेंगी। इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, फहराया तिरंगा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब आंबेडकर के दिशा […]
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, फहराया तिरंगा

You May Like