प्रधानमंत्री पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर केदारनाथ धाम को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। देहरादून से लेकर दोनों धामों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्रीअजय भट्ट आदि ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। वे सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा कर देश के खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 1000 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास और 3400 करोड़ से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री का हमेशा उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह छठवीं यात्रा केदारनाथ और दूसरी यात्रा बदरीनाथ धाम की है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ रोप-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे।करीब 9:25 बजे मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर करीब 12 बजे बदरीनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। रिवर फ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के बाद दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोप-वे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोपहर करीब 2 बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम -8:30 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे। -8:30 से 09 बजे दर्शन पूजन। -9 से 09:05 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास। -9:05 बजे केदारनाथ मंदिर से समाधि स्थल के लिए रवाना होंगे। -9:10 बजे आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि पर पहुंचेंगे। -9:10 से 09:15 बजे तक समाधि स्थल पर रुकेंगे। -9:25 बजे मंदाकिनी आस्थापथ पर पहुंचेंगे। -09:45 बजे तक मंदाकिनी आस्थापथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से बात करेंगे। -9:45 से 10 बजे सरस्वती आस्थापथ के निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण। -10:05 बजे केदारनाथ हेलीपैड सेफ हाउस पर पहुंचेंगे। -10:20 बजे सेफ हाउस से केदारनाथ हेलीपैड के लिए निकलेंगे। -10:25 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। -10:30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान। -11:20 से बदरीनाथ हेलीपैड पर पहुंचेगे। -11:25 बजे बदरीनाथ हेलीपैड से जाएंगे बदरीनाथ मंदिर। -11:30 बजे बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगे। -11:30 से 12:00 बजे भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा। -12 बजे मंदिर से निकलेंगे बाहर। -12:05 बजे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे। -12:05 से 12:15 बजे तक रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे। -दोपहर 12:20 बजे साकेत चौक से निकलेंगे। -दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग। -दोपहर 12:30 मिनट से 01:45 मिनट तक सड़क और रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। -1:50 मिनट पर माणा में आयोजित कार्यक्रम से रवाना होंगे। -दोपहर 02 बजे से अराइवल प्लाजा पहुंचेंगे। -दोपहर 2 से 02: 25 अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण। -2:30 बजे अराइवल प्लाजा से होंगे रवाना। -2:40 बजे गेस्ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे। -2:40 से 04:55 बजे रिजर्व्ड (सेफ हाउस) -4:55 बजे गेस्ट हाउस बदरीनाथ से निकलेंगे। -5:00 बजे बदरीनाथ की थीम पर आधारित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। -05:45 बजे कार्यक्रम स्थल से होंगे रवाना। -05:50 बजे गेस्ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे। -05:50 बजे (रिजर्व्ड (सेफ हाउस) पहुंचेंगे। 22 अक्टूबर -07:15 बजे गेस्ट हाउस बदरीनाथ से निकलेंगे। -07:20 बजे बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। -07:25 बजे बदरीनाथ हेलीपैड से देहरादून के लिए भरेंगे उड़ान। -08:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। -08:35 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान। -09:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यूयॉर्क में अगले साल से दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में अगले साल से दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। यह घोषणा मेयर एरिक एडम्स ने की। उनका कहना है कि इससे शहर की समग्रता को लेकर एक संदेश दिया जाएगा। साथ ही बच्चे रोशनी के इस त्योहार के महत्व को समझ सकेंगे। एडम्स ने न्यूयॉर्क असेंबली […]
न्यूयॉर्क में अगले साल से दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश

You May Like