प्रधानाचार्य ने इंटर कॉलेज की छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

News Hindi Samachar
चंपावत: जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अपनी कालेज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रधानाचार्य फरार है। चम्पावत जिले का पाटी ब्लाक एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों यहां एक विद्यालय के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत हो गई थी। तब इस घटना की प्रदेशभर में चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर पाटी ब्लाक चर्चाओं में है। आरोप है कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लीलांबर बिष्ट ने अपने ही कालेज की छात्रा को अकेली देखकर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा इससे घबरा गयी और रोते बिलखते घर पहुंची। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पाटी थाना प्रभारी बची सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ देर रात को यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण के बाद अभिभावकों व स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने प्रधानाचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पाटी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। छात्रा के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर उन्हें द्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र कार्यों में गांधी व शास्त्री के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आज भी उनका कार्य […]
मुख्यमंत्री धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

You May Like