सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में 10 अधिकारी को पदोन्नति

News Hindi Samachar

देहरादून:  महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चैहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण अन्यत्र तैनाती के आदेश  बाद में निर्गत किये जायेंगे।

जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा जानकी देवी शामिल हैं।विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चैहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चैहान, उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संवैधानिक अधिकार नहीं रहा गर्भपात कराना

वाशिंगटन: अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गर्भपात कराना अब संवैधानिक अधिकारी नहीं रहा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में गर्भपात के अधिकार को समाप्त कर दिया। कोर्ट ने 1973 के ‘रोए बनाम वेड’ के फैसले को पलटते हुए यह फैसला सुनाया है। अब […]
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संवैधानिक अधिकार नहीं रहा गर्भपात कराना

You May Like