मुख्यमंत्री से लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा.राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा.राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कुशलता और पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रियाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। आयोग के अध्यक्ष डा.राकेश कुमार ने जानकारी देते उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड का दौरा करेंगे. इस दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ में पूजा करने के अलावा पीएम 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी सुबह करीब […]
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर

You May Like