पुष्पा 2: द रूल का धांसू ट्रेलर रिलीज, पुष्पराज बन फिर छाए अल्लू अर्जुन, श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका ने लूटी महफिल

News Hindi Samachar

भारतीय सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा 2 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड वाले भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।माना जा रहा है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी कर देगी।अल्लू की इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। अब उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

ट्रेलर देख लगता है कि अल्लू अर्जुन दोबारा पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। उनके लुक से लेकर डायलॉग तक, ध्यान खींच रहे हैं।अल्लू की एंट्री देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह यकीनन अल्लू के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा है।अल्लू ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दिल जीत लिया है। उनका एक-एक सीन देखने लायक है। अल्लू का स्टाइल और उनकी डायलॉगबाजी इतनी शानदार है कि स्क्रीन से नजरें हटाने का मन नहीं करेगा।

पुष्पा: 2 के निर्देशन की कमान भी सुकुमार संभाल रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है।साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला इस फिल्म के आइटम नंबर पर अल्लू के साथ डांस करती नजर आएंगी।पुष्पा: द रूल के गाने किसिक में श्रीलीला को डांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

पुष्पा में अल्लू के स्टाइल से लेकर उनके डायलॉग भी लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। इस फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू उर्फ पुष्पा और रश्मिका मंदाना उर्फ श्रीवल्ली की जोड़ी बनी थी।फिल्म में अल्लू अर्जुन तस्कर बने थे। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।इस फिल्म के लिए अल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति के रूप में झांसी की निडर रानी लक्ष्मीबाई की सराहना करते हुए, आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने कहा: “साहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति, झांसी की निडर रानी लक्ष्मीबाई […]
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

You May Like