राहुल और प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वें जयंती के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ शनिवार सुबह राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया- ‘पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में बादल फटा, वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव मंदिर का संपर्क टूटा

देहरादून: देहरादून के रायपुर ब्लॉक में शनिवार की सुबह बादल फटने की जानकारी मिली है। रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव के लोगों ने आज सुबह 2:45 बजे बादल फटने की सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर […]
देहरादून में बादल फटा, वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव मंदिर का संपर्क टूटा

You May Like