राहुल गांधी को सता रहा हार का डर – पीएम मोदी

News Hindi Samachar

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, अभी से मान चुके हार – पीएम 

नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही यहां के किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा। पीएम मोदी ने इसी के साथ राहलु गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर केरल के वायनाड गए, अब उन्हें वायनाड से भी हार का डर सता रहा है। पीएम ने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मोदी ने इसी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा।

पीएम ने तंज कसते हुए कहा, कुछ नेता लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते और जीतते थे, इस बार उन्हें राज्यसभा के रास्ते प्रवेश करना पड़ रहा है।  पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हाल तो ये है कि उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और वो अभी से हार मान चुकी है। पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई है। CAA न होता तो हमारे सिख भाई-बहनों का क्या होता? लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 1984 का बदला कांग्रेस सिखों से अब तक ले रही है।

पीएम ने कहा कि खालसा पंथ की गुरु परंपरा और गुरु गोबिंद सिंह की सीख हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद लाखों श्रद्धालुओं को वहां दर्शन में मदद मिल रही है।पीएम ने कहा कि अब हुजूर साहिब और हेमकुंड साहिब के दरबार तक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन हो गया है। 31 वर्षीय मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। धार्मिक ,सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के […]
केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

You May Like