व्यापारियों के विरोध पर रेलवे ने रोका दीवार बनाने का काम

News Hindi Samachar
व्यापारियों के विरोध पर रेलवे ने रोका दीवार बनाने का काम

हरिद्वार। रेलवे प्रशासन की ओर से पुराने गेट को बंद कर बनाई जा रही दीवार का व्यापारियों ने विरोध किया। विरोध का नेतृत्व मेयर अनिता शर्मा ने किया। मौके पर आईजी मेला संजय गुंज्याल भी पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर कार्य को रुकवाया।
आपको बता दें कि रेलवे द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सबसे पुराने गेट को बंद करा कर अन्य दो गेट बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसका व्यापारी काफी समय से विरोध कर रहे थे। इस मौके पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि आईजी मेला संजय गुंज्याल से दीवार के संदर्भ में वार्ता की गई। बातचीत के बाद उन्होंने काम रुकवाया और आश्वासन दिया कि जैसा जनता चाहेगी वैसा कार्य होगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन को भी गेट नहीं बनाने और थोड़ा रास्ता छोड़ने को कहा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आईजी मेला संजय गुंज्याल ने पूरी बात को समझा और सही निर्णय लिया। गेट बंद होने से आसपास के सैकड़ों व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। सभी व्यापारी आईजी मेला का आभार जताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकएंड पर औली पर्यटकों से रही गुलजार

देहरादून। विकएंड पर दुनिया में विख्यात पर्यटक स्थल औली  में पर्यटकों की आमद रही। चटख धूप खिलने के बाद औली की वादियां और भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ में खूब मौज मस्ती भी की। औली में अच्छी बर्फबारी […]
विकएंड पर औली पर्यटकों से रही गुलजार

You May Like