राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

News Hindi Samachar

डॉ. नरेश बंसल ने नितिन नबीन को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं डॉ. संबित पात्रा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नितिन नवीन को संगठन की कमान संभालने पर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।

डॉ. नरेश बंसल ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से पार्टी को आने वाले समय में नई मजबूती मिलेगी। डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में नितिन नबीन भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे। उन्होंने उनके कार्यकाल की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

प्रदेश के बजट का 30 फीसदी हो महिलाओं के लिए- रेखा आर्या

बजट से पहले मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया सुझाव देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के बजट का 30% महिलाओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया है। इस बारे में  कैबिनेट मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। महिला सशक्तिकरण […]
प्रदेश के बजट का 30 फीसदी हो महिलाओं के लिए- रेखा आर्या

You May Like