रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल अंग्रेजी भाषा में भी हुई रिलीज

News Hindi Samachar

नेटफ्लिक्स पर देखें

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की फिल्म एनिमल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 556.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।गणतंत्र दिवस के मौके पर एनिमल हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।अब इस फिल्म को आप इन पांच भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी देख सकते हैं।

यूं तो फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर ही है, लेकिन अभिनेता ने इसके अंग्रेजी संस्करण के लिए डब नहीं किया है।फिल्म के अंग्रेजी संस्करण में रणबीर के किरदार को आवाज लोकप्रिय टीवी अभिनेता नकुल मेहता ने दी है। नकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर इस बात का खुलासा किया कि एनिमल के अंग्रेजी संस्करण में रणविजय (रणबीर) के किरदार को उन्होंने आवाज दी है।नकुल ने साझा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए डबिंग में लगभग 2 हफ्ते बिताए। वीडियो में अभिनेता और उनकी पत्नी जानकी टीवी पर एनिमल देखकर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एनिमल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।

एनिमल की सफलता के बाद अब दर्शक एनिमल पार्क का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा।रणबीर के खाते से नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भी जुड़ी है।इसके अलावा रणबीर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसका नाम लव एंड वॉर रखा गया है।इसमें वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संजय लीला भंसाली ने संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर वादा निभाया

अल्मोड़ा में दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल कार्यक्रम में शिलान्यास व लोकार्पण भाजपा मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार-सीएम अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने […]
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर वादा निभाया

You May Like