रणबीर सिंह चैहान ने सूचना महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण

Joshna Aswal

देहरादून:  सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे मेहरबान सिंह बिष्ट को हटाकर आईएएस रणबीर सिंह चैहान को सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद आईएएस रणबीर सिंह चैहान ने बुधवार को सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल ली है।

परिवहन निगम और एमडीडीए जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे रणवीर सिंह चैहान पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि राज्य सरकार जो जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है या फिर जो पॉलिसी बनाई जाती है।

उसकी सही सूचना जनता तक पहुंचाया जा सके ताकि सरकार की मेहनत का लाभ आम जनता उठा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और मीडिया के बीच परस्पर संवाद रखा जाएगा, ताकि जनता के बीच सरकार की बात को पहुंचाया जा सके।

इसके साथ ही मीडिया और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के बीच परस्पर संबंध में स्थापित करने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की कोई न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओएलएक्स पर साइबर ठगी करने वाले मास्टर मांईड सहित दो गिरफ्तार

देहरादूनः ओएलएक्स एप के फेमस जिंगल ओएलएक्स करो, आगे बढ़ो में खुद को भारतीय सैनिक बताकर कार सहित अन्य सामान बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर क्राइम गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजस्थान के मेवात से मास्टरमाइंड सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया […]
ओएलएक्स पर साइबर ठगी करने वाले मास्टर मांईड सहित दो गिरफ्तार

You May Like