दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

शहर कोतवाली में विगत 1 अप्रैल को तहरीर में पीडि़त ने बताया था कि 8 मार्च 2022 को प्रवीन कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी हिमगिरी एन्कलेव, चन्दर विहार थाना, निहाल विहार, नई दिल्ली ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री फोनिया

देहरादून: आदर्श राजनीति के पुरोधा, लेखक, पर्यटन विशेषज्ञ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. श्री फोनिया के पुत्र विनोद फोनिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व मंत्री फोनिया ने शुक्रवार प्रातः 9 बजे अंतिम सांस ली। […]
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री फोनिया

You May Like