चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा की दरें तय, जानिए कितना होगा किराया 

News Hindi Samachar

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा के लिए पैकेज की दरें तय कर दी है। एक धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 3.5 लाख होगा। जबकि दो धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया छह लाख रुपये और चारों धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये किराया देना होगा। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। हर साल यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यात्रा के दौरान हेली सेवा की काफी मांग रहती है। इसे देखते हुए इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चार्टर्ड हेलिकाॅप्टर से यात्रा पैकेज की दरें तय की है।

थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए 3.5 लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। जबकि केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए छह लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा देगा। यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। जिसमें एयरो क्राफ्ट एविएशन कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 1.15 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। जबकि हिमालयन हेली सर्विस कंपनी 1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक तय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हराया 

नई दिल्ली।  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट […]
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हराया 

You May Like