रिश्ते हुए तार- तार, पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म 

News Hindi Samachar
आरोपी दादा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा 

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट के एक गांव में पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे चचेरे दादा के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।
रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है। आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून सत्र में नीट पेपर लीक मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा, राहुल गांधी ने कहा- भारत की परीक्षा प्रणाली बकवास

विपक्ष ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को खूब घेरा केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विपक्ष के नेता को दिया जवाब  नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान नीट पेपर लीक मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर खूब घेरा। विपक्ष के नेता राहुल […]
मानसून सत्र में नीट पेपर लीक मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा, राहुल गांधी ने कहा- भारत की परीक्षा प्रणाली बकवास

You May Like