यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार, जानें- कहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

News Hindi Samachar
देहरादून:-चारधाम यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान का खाका तैयार कर लिया है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं, इस बार वाहनों की निगरानी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नंबर प्लेट रिकगनिशन (एनपीआर) के साथ ही स्पीड डिटेक्टर कैमरे भी लगाये जाएगें। दो कंट्रोल रूम के साथ ऋषिकेश और मुनि की रेती क्षेत्र के होने वाले यातायात संचालन पर नजर रखी जाएगी। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर यातायात का संचालन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। हर साल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जाम से दो चार करना पड़ता है। कई बार तपोवन से लेकर शिवपुरी तक सड़क पर जाम लग जाता है। इस यात्रा सीजन में तीनों जिलों (देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल) की यातायात पुलिस में आपसी समन्वय से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुनि की रेती के यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती को प्रभार सौंपा गया है। सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव होता है। वीकेंड पर सुबह 8 से रात 10 बजे भारी वाहनों के संचालन पर रोक होगी। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा। वापसी में वाहनों को ब्रह्मपुरी से डायवर्ट कर गरुणचट्टी से पशुलोक बैराज भेजा जाएगा। यहां से वाहन आगे चीला रोड से हरिद्वार या कोयलग्रांट तिराहे से देहरादून के लिए आगे जाएंगे। बताया कि ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मणझूला के सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऋषिकेश और मुनि की रेती में कंट्रोल रूम से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बताया कि वाहनों की निगरानी और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए देवप्रयाग व कीर्तिनगर क्षेत्र में दो एनपीआर और स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगाए जाएंगे। श्यामपुर और मनसा देवी फाटक पर अब तक अंडर पास या आरओबी नहीं बन पाया है। यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि वीकेंड पर मनसा देवी फाटक और श्यामपुर फाटक से पहले भारी वाहनों को रोकने की योजना बनाई गई है। बताया कि सुबह आठ से दो बजे तक श्यामपुर फाटक से बाहरी वाहनों को देहरादून की ओर डायवर्ट कर खड़ा कराया जाएगा। वहीं शाम तीन बजे से रात 10 बजे तक मनसा देवी से पहले भारी वाहनों को आईडीपीएल में निर्धारित पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यह होगा रूट प्लान:- आने वाले वाहनों के लिए प्लान- पाली फार्म- श्यामपुर चौकी- बाईपास, नटराज चौक, भद्रकाली तिराहा (यहां से वाहन गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे या बदरीनाथ हाइवे की ओर जाएंगे)। वापसी करने वाले वाहनों के लिए प्लान- ब्रह्मपुरी-गरुणचट्टी-नीलकंठ रोड, पशुलोक बैराज, चीला बैराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आठ महीने से झेल रही थी सौतेले पिता का दुष्कर्म

देहरादून:  सेलाकुई थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने पुलिस को बताया की कैसे उसका पति उसके बेटी के साथ जुलाई से दुष्कर्म करते आ रहा है। महिला ने जब विरोध करने की कोशिश की तो उसका पति उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट […]
आठ महीने से झेल रही थी सौतेले पिता का दुष्कर्म

You May Like