अमेरिकी नागरिक स्नोडेन को रूस ने दी नागरिकता

News Hindi Samachar
मोस्को: रूस ने पूर्व अमेरिकी खुफिया एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को रूस की नागरिकता प्रदान कर एक तरह से अमेरिका को खुली चुनौती दी है। माना जा रहा है कि रूसी व्लादीमिर पुतिन ने स्नोडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा गुप्त निगरानी अभियानों की जानकारी देने का इनाम दिया है। रूस ने नौ साल बाद स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की है। 39 वर्षीय स्नोडेन ने गुप्त फाइलों को लीक करने के आरोपों के बीच अमेरिका से भागकर रूस में शरण ली थी। एडवर्ड ने एनएसए के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निगरानी कार्यों का खुलासा किया था, जहां उन्होंने काम किया। अमेरिका स्नोडेन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वापस लाना चाहता था लेकिन वह पिछले नौ साल से रूस में ही था। इस मामले में स्नोडेन और रूसी सरकार का भी बयान नहीं आया है। जानकारी के अनुसार पुतिन के केवल एक फरमान से 72 विदेशी मूल के व्यक्तियों की सूची में नागरिकता प्रदान करने के लिए स्नोडेन का नाम सामने आया है। इसी के साथ स्नोडेन की पत्नी लिंडसे मिल्स भी नागरिकता के लिए आवेदन करेंगी। रूस ने स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास का अधिकार दिया था, जिससे उनके लिए रूसी नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालय में 550 जड़ी बूटियों की खोज कर चेक लिस्ट तैयार की : आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में गौमुख से ऊपर अति दुर्गम क्षेत्र में, अनामित व अनारोहित तीन शिखरों पर आरोहण कर पतंजलि ने एक और इतिहास रचा है। हरिद्वार वापस आने पर आचार्य बालकृष्ण तथा सहयोगी संस्था नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट व […]
हिमालय में 550 जड़ी बूटियों की खोज कर चेक लिस्ट तैयार की : आचार्य बालकृष्ण

You May Like