संतों ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार सायं मुख्यमंत्री आवास में संतों ने भेंट की I उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज साथ ही निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अटल निर्मल नगर पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार के लिए चयनित नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर इन निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। […]
उत्तराखंड: अटल निर्मल नगर पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

You May Like