संजय कुमार बत्रा की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजस्व पद पर प्रोन्नति

News Hindi Samachar
संजय कुमार बत्रा की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजस्व पद पर प्रोन्नति

हरिद्वार। पूर्वी गंगा नहर निर्माण खण्ड-2 हरिद्वार में जिलेदार के पद पर कार्यरत संजय कुमार बत्रा को बिजनौर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर प्रोन्नत किया गया है, अब वे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजस्व की भूमिका का निवर्हन करेंगे।
संजय कुमार बत्रा ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर सिंचाई खण्ड, बिजनौर में अपनी डयूटी को ज्वाईन कर लिया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि संजय कुमार बत्रा, डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, प्राचार्य, एस.एम.जे.एन.(पी.जी.) काॅलेज, हरिद्वार के अनुज भ्राता हैं। संजय कुमार बत्रा ने जिलेदार रहते हुए एल.एल.एम. विधि परास्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, समय का सदुपयोग एवं माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद बताया है।
संजय कुमार बत्रा के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर प्रोन्नत होने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा, हरिद्वार नागरिक मंच, आध्यात्म चेतना संघ, श्री गुरु चरणानुरागी समिति व शुभ-चिन्तकों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी मंत्रीमण्डल में लिये गये निर्णयों की जानकारी

देहरादून। मंत्रीपरिषद् की बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2021 के सम्बन्ध में एस.ओ.पी के क्रियान्वयन, मा0 उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर चर्चा के दौरान यह निर्णय किया गया कि इस सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री अखाड़ा परिषद् से वार्ता करने के बाद अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। स्वच्छ भारत मिशन […]
शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी मंत्रीमण्डल में लिये गये निर्णयों की जानकारी

You May Like