सतपाल महाराज हाईकमान के निर्देश पर गुजरात रवाना

News Hindi Samachar

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पर्यटन,धर्मस्व व संस्कृति मंत्री गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसी के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 22 से 24 नवंबर तक लुणावाडा (छोटी काशी) विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करने के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के ब्रांण्ड अम्बेसडर हैं: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में राज्य के साथ प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों का बड़ा योगदान है। राज्य के विकास की यह हम सबकी सामूहिक विकास यात्रा है। हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के ब्रांण्ड अम्बेसडर हैं। मंगलवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें भारत […]
प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के ब्रांण्ड अम्बेसडर हैं:  मुख्यमंत्री धामी

You May Like