स्क्वैश में सौरव घोषाल ने जीता कांस्य पदक

News Hindi Samachar
बर्मिंघम: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों की एकल स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुकाबले में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के खिलाड़ी विल्सट्रॉप पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। तीनों ही गेम में विल्सट्रॉप के पास घोषाल के खेल का कोई जवाब नहीं था। अंत में घोषाल ने आसानी से मुकाबला जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य तेलों की जांच के नमूनों लिए गए

देहरादून: आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन(एफडीए) के निर्देश पर देहरादून आढ़त बाजार हनुमान चौक में खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से तेल के नमूने क्वालिटी जांच को लिए गए। इस अभियान में लोकल और ऑल इंडिया लेवल की ब्रांडेड कंपनियों के सभी ब्रांडों की जांच लैब में कराई जा […]
खाद्य तेलों की जांच के नमूनों लिए गए

You May Like