चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के दिए निर्देश 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया। यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 44वें मुकाबले में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा । श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अभी तक शानदार फॉर्म में है। वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को […]
आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

You May Like