भविष्य बदरी मार्ग पर जली हुई कार में मानव कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

News Hindi Samachar

कंकाल की शिनाख्त बंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई

हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू

जोशीमठ। चमोली में भविष्य बदरी मार्ग पर चांचड़ी में जली हुई कार और उस में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल की शिनाख्त बंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के साथ रह रहे व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे सुभाईं गांव के सौरभनेगी ने सूचना दी कि चांचड़ी में एक जली हुई कार के अंदर कंकाल है। सीओचमोली मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन पूरी तरह से जला मिला। उसके अंदर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर एक मानव कंकाल भी था। शरीर का मांस पूरी तरह जलने के बाद सिर्फ कंकाल ही बचा था। चेसिस और इंजन नंबर की पड़ताल करने पर पता चला कि कार कर्नाटक में पंजीकृत है। कार के जलने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम को भेज दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह कार कई दिनों से जोशीमठ क्षेत्र में घूम रही थी। वाहन में एक पुरुष और एक महिला को देखा गया था। जांच में पता चला कि बंगलुरु निवासी 55 वर्षीय श्वेता सेनापति व संतोष सेनापति साढ़े तीन महीने से जोशीमठ के ढाक में एक होम स्टे में ठहरे थे। दोनों खुद को भाई-बहन बताकर रह रहे थे। होम स्टे में हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने बैंक डिटेल खंगाली तो खाते से काफी लेनदेन का पता चला। शनिवार शाम को दोनों कार से भविष्य बदरी दर्शन करने गए थे। कुछ ग्रामीणों ने वाहन को रिंगी गांव के पास देखा था, जहां से कुछ दूरी पर ही शुक्रवार सुबह कार जली मिली। पुलिस महिला के शव ‘को श्वेता सेनापति का मानकर चल रही है जबकि फरार संतोष के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे में दो कर्मचारी लापता फैक्टरी में हुआ लाखों का नुकसान हरिद्वार। इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी […]
केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

You May Like