अध्यात्म चेतना संघ हरिद्वार के विराट गीता ज्ञान महोत्सव में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी सम्मानित

News Hindi Samachar
अध्यात्म चेतना संघ हरिद्वार के विराट गीता ज्ञान महोत्सव में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी सम्मानित

हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ हरिद्वार के विराट गीता ज्ञान महोत्सव में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी को गीता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके प्रतिनिधि एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा द्वारा प्राप्त किया गया। इसके अलावा डा0 सुनील जोशी, डा0 राधिका नागरथ, कवि रमेश रमण, डा0 बी डी जोशी, ललित मिगलानी एडवोकेट एवं हेमन्त पाठक जी को गीता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य करूणेश मिश्र, अध्यक्ष प्रो0 पी एस चौहान, संयोजक बृजेश शर्मा, अरूण कुमार पाठक, अर्चना वर्मा आदि ने समारोह मे अतिथियो का स्वागत किया। संतोषी माता आश्रम की परमाध्यक्ष म0म0 स्वामी संतोषी माता और संस्था के पदाधिकारीयो ने समाज की विशिष्ट हस्तियो को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपुरा मंदिर के स्वामी संतमुनि, विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रो0 सुनील बत्रा, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने व संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैयर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि

You May Like