प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों का होगा अध्ययन, सब्सिडी भी दी जाएगी, उत्तराखंड सरकार की पहल

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों का अध्ययन किया जाएगा। सरकार ऐसे विकल्पों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी भी देगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्देश दिए हैं। बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की तीसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के लिए और आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। इसके उद्योग से जुड़े लोगों और व्यापारियों को भी शामिल करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कौन से प्लास्टिक प्रतिबंधित हैैं, कौन से नहीं, इस पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी आमजन और व्यापारियों को दी जाए। उन्होंने स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल करने की बात कही। कहा कि बच्चों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देकर अपने परिजनों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

देेहरादून: पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने स्कूल के प्रधानाचार्य को पूरा मामला बताया था। प्रधानाचार्य की ओर से दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी पत्नी और तीन […]
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

You May Like