उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, नागरिकों को सावधानी बरतने के दिए गए निर्देश 

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। पहाड़ों पर जहां शुक्रवार दोपहर के बाद से ही बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। शनिवार से हीमौसम बिगड़ा हुआ है। मानो जैसे मार्च का महीना जनवरी हो गया है। देहरादून में देर रात से ही बारिश हो रही है। वहीं चारों धामों में हो रही बर्फबारी ने पहाड़ों पर ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने जहां पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर दी है। देर रात हुई हल्की बारिश के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ों सहित चारों धामों में बर्फबारी ने पहाड़ों पर भी ठंड लौटा दी है।

मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने अगले तीन दिन उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन आकाशीय बिजली के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 40 से 50 किलोमीटर तेज गति से हवाओं के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या ज्यादा चाय पीने से भी वजन बढ़ सकता है, जानें न्यूट्रीशियन क्या कहते हैं...

भारतीय को चाय बहुत ज्यादा पसंद होती है. इसे आप मॉर्निंग ड्रिंक कह सकते हैं. क्योंकि यहां दिन की शुरुआत एक अच्छी सी चाय के साथ की जाती है. हम में से ज्यादातर लोग चाय के साथ अपनी दिन की शुरुआती करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो पूरे […]
क्या ज्यादा चाय पीने से भी वजन बढ़ सकता है, जानें न्यूट्रीशियन क्या कहते हैं…

You May Like