विधानसभा अध्यक्ष ने की आचार्य बालकृष्ण से भेंट, आयुर्वेद पर की चर्चा

News Hindi Samachar
हरिद्वार: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। पतंजलि पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का बालकृष्ण ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं आचार्य बालकृष्ण के बीच आयुर्वेद एवं योग के प्रचार-प्रचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने पतंजलि योगपीठ के कई प्रकल्पों पतंजलि आयुर्वेद कालेज, पतंजलि रिसर्च सेंटर आदि के बारे में भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में चल रहे पतंजलि के योग-आयुर्वेद आदि सभी अभियान ने देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी सोच को नई दिशा व शक्ति दी है। उन्होंने पतंजलि के योग-आयुर्वेद अभियान से स्वास्थ्य, पोषण एवं बेरोजगारी से जुड़ी समस्याओं से मिल रहे समाधान की सराहना की। आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि में आयुर्वेदिक अनुसंधानात्मक गतिविधियों तथा आयुर्वेदिक औषधियों की उत्पादन विषय पर जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष को आयुर्वेद सिद्धांत रहस्य पुस्तक सहित अनेक आयुर्वेदिक साहित्य एवं प्राचीनतम पांडुलिपियां भी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास के लिये समन्वित प्रयास की जरूरतः मुख्यमंत्री धामी

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में की जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रैक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में […]
विकास के लिये समन्वित प्रयास की जरूरतः मुख्यमंत्री धामी

You May Like