महिलाओं के लिए विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम चार से

News Hindi Samachar
नैनीताल: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 से 26 सितंबर के बीच राज्य की दूरस्थ तहसीलों में महिलाओं के लिए विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण के सदस्य सचिव आके खुल्बे के हवाले से शुक्रवार को प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी मो. गुफरान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी राज्य की 26 तहसीलों में तहसील स्तरीय विधिक सेवा समितियों गठित हैं। इनके माध्यम से संबंधित तहसीलों में यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नैनीताल में आयोजित हो रहे नंदा देवी मेले के दौरान आगामी 4 से 7 सितंबर के बीच प्राधिकरण के द्वारा मेला स्थल पर विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के दौरान 5 सितंबर को कक्षा छह से आठ एवं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियो के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही 6 सितंबर को प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के द्वारा विकलांगों को ह्वील चेयर व बैसाखी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश छोड़कर भागने वाले पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे श्रीलंका लौटे

कोलंबो: श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश लौट आये हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते जारी भारी विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर चले गए थे। पूर्व राष्ट्रपति के स्वदेश लौटने की पुष्टि एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने की। आर्थिक संकट से नाराज प्रदर्शनकारियों द्वारा […]
देश छोड़कर भागने वाले पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे श्रीलंका लौटे

You May Like