वर्ल्ड डेमोक्रेसी डे पर महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

News Hindi Samachar
गोपेश्वर: वर्ल्ड डेमोक्रेसी डे पर गुरुवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से वर्ल्ड डेमोक्रेसी डे मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने न केवल शासन बल्कि जीवन में भी लोकतंत्र की आवश्यकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को महत्व देने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज उनियाल ने लोकतंत्र को शासन एवं प्रशासन में महत्वपूर्ण माना। उन्होंने जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग की सराहना भी की और छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की कि वें लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में भी उतारें। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कपिल सिंह ने प्रथम, प्रदीप सिंह ने द्वितीय, हरदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, कार्यक्रम के संयोजक डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ. जेएस नेगी, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. एके सैनी, शिक्षा विभाग के डॉ. आरके यादव, डॉ. सबज कुमार सैनी, वाणिज्य संकाय से डा. वंदना लोहानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रेरित है नई शिक्षा नीति : शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के ‘जागृति’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रेरित है। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि […]
स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रेरित है नई शिक्षा नीति : शिक्षा मंत्री

You May Like