तेज रफतार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाईक सवार गंभीर घायल

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हरीलोक तिराहे पर हरियाणा की ओर से आ रही कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम चोलापुर के व्यस्तम हरीलोक तिराहे के पास भीषण दुर्घटना हुई। हरियाणा नंबर की एक कार ने सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में घुस गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहोशी की हालत में जीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे और चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है साथ ही मेडिकल के लिए भी भेजा गया है। वहीं, अभी तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी से तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपराधिक घटना को अंजाम देने लालकुआं पहुंचा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में […]
जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

You May Like