विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरबर्टपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर

विकासनगर। जुडली आदूवाला क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक को विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। वह बाइक के पार्ट्स निकालकर बेचने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को जुडली, आदूवाला निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर से स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UK-16-E-8820 चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस की जांच और सुरागरसी के आधार पर 24 अगस्त की सुबह हरबर्टपुर-विकासनगर स्थित अतिथि फार्म हाउस के सामने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मौ. मुकीम उर्फ मक्की को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। वह बाइक के पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मौ. मुकीम उर्फ मक्की पुत्र अलाउद्दीन, निवासी बड़ा रामपुर, शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र बर्त्वाल और पीआरडी ऋतिक शामिल रहे।

Next Post

ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें - जिलाधिकारी

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखण्ड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल (ebhulekh.uk.gov.in) से आम जनमानस द्वारा स्वयं डाउनलोड की गई कम्प्यूटरीकृत खतौनी को स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान […]
ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी

You May Like