सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

News Hindi Samachar

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिमला के रिज मैदान में राहुल गांधी समेत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंची हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी यहां मौजूद हैं।

शिमला ग्रामीण से दूसरी बार चुने गए विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।

शिमला ग्रामीण से दूसरी बार चुने गए विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।

अगर पार्टी किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी देती है तो उसका निर्वहन एक सच्चे सिपाही के तौर पर किया जाएगा।भावी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बातचीत के दौरान बताया था कि विक्रमादित्य को कैबिनेट में स्थान मिलेगा. बता दें कि इससे पहले प्रतिभा सिंह के बयानों से यह माना जा रहा था कि वे भी सीएम पद को लेकर दावा कर रही हैं. प्रतिभा 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।साल 1998 में सक्रिय राजनीति में आने वाली प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी के महेश्वर सिंह एवं उनके समधी ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था. महेश्वर सिंह उनके समधी हैं।

अगर पार्टी किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी देती है तो उसका निर्वहन एक सच्चे सिपाही के तौर पर किया जाएगा. भावी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बातचीत के दौरान बताया था कि विक्रमादित्य को कैबिनेट में स्थान मिलेगा। इससे पहले प्रतिभा सिंह के बयानों से यह माना जा रहा था कि वे भी सीएम पद को लेकर दावा कर रही हैं। प्रतिभा 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। साल 1998 में सक्रिय राजनीति में आने वाली प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी के महेश्वर सिंह एवं उनके समधी ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था।महेश्वर सिंह उनके समधी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी कीमत दो लाख रुपए आंकी जा रही है। जिसे तस्कर हरिद्वार में बेचने आए थे। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया […]
दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You May Like