सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की याचिका पर करेगा सुनवाई

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। बताया गया है कि जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले शीर्ष कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी व रिमांड के खिलाफ अपील की है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा, गिरफ्तारी अविश्वसनीय दस्तावेज पर आधारित है और हमसे छिपाई गई है। इस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ईमेल भेजें, मैं इस मामले को देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प सभा को किया संबोधित, कहा उत्तराखंड से उनका खास रिश्ता है.....

75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उत्तराखंड में आईआईटी, आईआईएम और एम्स कैसे विकसित हुए – प्रियंका गांधी  नैनीताल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से खास रिश्ता है। उनके […]
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प सभा को किया संबोधित, कहा उत्तराखंड से उनका खास रिश्ता है…..

You May Like